Search

 
 
 

रांची : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार गिरफ्तार

रांची पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में नामकुम इलाके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों से पुछताछ की जा रही है.
 

Ranchi :   रांची पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में नामकुम इलाके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों से पुछताछ की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है. 

 

बताते चलें कि रांची पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इससे पहले 6 अप्रैल को पुलिस ने खरसीदाग इलाके से दो तस्कर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मिपी सिंह मुंडा और गुरपदों सिंह मुंडा के रूप में की गई थी. 

 

https://lagatar.in/two-youths-arrested-in-lohardaga-with-19-grams-of-brown-sugar  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही