Search

 
 
 

रांची : ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्राउन शुगर की तस्करी करने के मामले में दो तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम मिपी सिंह मुंडा और गरूपदो सिंह मुंडा है. इनकी गिरफ्तारी खरसीदाग इलाके से की गई है.
 

Ranchi: ब्राउन शुगर की तस्करी करने के मामले में दो तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम मिपी सिंह मुंडा और गरूपदो सिंह मुंडा है. इनकी गिरफ्तारी खरसीदाग इलाके से की गई है. 

 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति अपने साथ नशीली ड्रग्स लेकर तुपुदाना की तरफ से रिंग रोड होते हुए खरसीदाग की ओर आ रहे है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मादक पदार्थ-75 पुड़िया, दो मोबाईल फोन 2200 रूपये नगद एवं एक काले रंग का पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया गया. 

 

बरामद किए गए मादक पदार्थ के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा बरामद रुपये के संबंध में ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त रकम होना बतलाया गया. पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने की उद्देश्य से ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री की जाती है. मादक पदार्थ पुरूलिया से लाकर रांची में संगठित गिरोह बनाकर अवैध करोबार करते है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही