Search

 
 
 

चक्रधरपुर: भाजपा ने रांची रोड पार्टी कार्यालय में मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित पुरानी रांची रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित पुरानी रांची रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. 

 


साथ ही पार्टी का ध्वज फहराकर, संगठन की गौरवपूर्ण यात्रा, त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को स्मरण किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. विजय गागराई व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने कहा कि यह दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और दृढ़ करने का है.

 

इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर भी विशेष चर्चा की गई. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, नगर अध्यक्ष अनुप दूबे, संजय पासवान समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही