Search

 
 
 

जामताड़ाः सुबह में हंगामे के बाद शाम को हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

शाम में पुनः आयोजित बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया. नगर क्षेत्र मंड जलापूर्ति सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी. साथ ही, कुछ योजनाओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया.
 
बोर्ड की बैठक में भाग लेते अध्यक्ष व वार्ड पार्षद.

Jamtara : जामताड़ा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को सुबह हंगामे के कारण स्थगित हो गई थी. शाम में पुनः बैठक आयोजित कर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. सुबह बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने अपने समर्थकों को बैठक में शामिल करने की मांग की, जिसका कार्यपालक पदाधिकारी ने विरोध किया गया. इसी बात को लेकर पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे बैठक स्थगित करनी पड़ी.

 

शाम में पुनः आयोजित बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया. नगर क्षेत्र मंड जलापूर्ति सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी. साथ ही, कुछ योजनाओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया.

 

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी वार्डों में ओपन जिम और सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी. नगर के प्रमुख स्थलों पर वेंडिंग जोन और फूड मार्केट विकसित करने की योजना को भी मंजूरी दी गई. इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नए उपकरण उपलब्ध कराने तथा नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया.


बैठक के दौरान एक अहम निर्णय लेते हुए नगर पंचायत में पदस्थापित प्रधान सहायक लेखपाल सहित दैनिक भाता में काम करने वाले छह कर्मियों को कार्यमुक्त करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से यह कदम उठाया गया है.


नगर पंचायत के अधिकारियों और पार्षदों ने सर्वसम्मति से विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. शाम की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिससे सुबह के विवाद का समाधान हो सका.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही