Search

 
 
 

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: ACB ने 17 के खिलाफ किया आरोप पत्र दायर

धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए  मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.
 

Ranchi: धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए  मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है उनमें धनबाद के तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, धनबाद के तत्कालीन जिला भू-अर्जन कार्यालय मिथिलेश कुमार, धनबाद के तत्कालीन अंचलाधिकारी विशाल कुमार एवं अन्य शामिल है. 

 

दरअसल, यह मामला कांड संख्या 32/16 से संबंधित है, जो मौजा-धनबाद, मनईटांड़ और दुहाटांड़ में धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि मुआवजा से जुड़ा है. इसमें आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिचौलियों और फर्जी डीड (दस्तावेज) धारकों की मिलीभगत से बिना किसी उचित सत्यापन के सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये का भुगतान निजी लाभ के लिए फर्जी लोगों को कर दिया गया, जिससे सरकार को राजस्व की क्षति हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही