Search

 
 
 

पलामूः MMCH के पास आपराध की सजिश नाकाम, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की पहचान भट्ठी मोहल्ला निवासी सुमित चंद्रवंशी के रूप में हुई है. तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, 7.56 एमएम की 6 राउंड जिंदा गोली, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. भागने वाले आरोपी का नाम राजा चंद्रवंशी उर्फ राजा है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के MMCH अस्पताल के पास पुलिस अपराध की साजिश विफल कर दी. पुलिस की गश्ती टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. घटना रविवार रात की बताई जाती है. 

 

गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. रात करीब 10 बजे पुलिस टीम टाइगर मोबाइल जवानों के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन देखते ही दो युवक भागने लगे. पुलिस ने एक को खदेड़कर पकड़ लिया. वहीं, उसका सहयोगी भाग निकला.

 

 

गिरफ्तार युवक की पहचान भट्ठी मोहल्ला निवासी सुमित चंद्रवंशी के रूप में हुई है. तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, 7.56 एमएम की 6 राउंड जिंदा गोली, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. भागने वाले आरोपी का नाम राजा चंद्रवंशी उर्फ राजा है. वह सेमरटांड़ का रहने वाला है. उसका मोबाइल फोन घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है.

 

इस संबंध में शहर थाना में कांड संख्या के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुमित का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले भी हत्या और साजिश समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. वहीं फरार आरोपी राजा चंद्रवंशी पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और लूट-डकैती जैसे मामलों में संलिप्तता रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही