Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेलवे कॉलोनी इलाके में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है. टीओपी टू पुलिस की टीम ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की. इस दौरान दो संदिग्ध युवक भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया.
तलाशी में दोनों के पास से 2 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा गोली, एक खोखा, चाकू व लोहे का फाइटर बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक-एक राउंड फायरिंग भी की थी.
गिरफ्तार युवकों की पहचान अंशु कुमार उर्फ मंटू व आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की के रूप में हुई है. दोनों स्टेशन रोड, डालटनगंज के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment