Search

 
 
 

पलामू :  रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
 

Palamu :  जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

 


जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखा. पोल संख्या 355/5 से 355/7 के बीच कोसियारा स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले शव बरामद होने की खबर मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. 

 


सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके,पुलिस के अनुसार,  प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही