Search

 
 
 

सारंडा जंगल में IED विस्फोट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चाईबासा के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी विस्फोट हो गया. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.
 

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चाईबासा के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी विस्फोट हो गया. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारंडा क्षेत्र में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम जैसे ही आगे बढ़ी, तभी रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया.

 

गौलतलब है कि सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है. हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को सफलता भी मिली है. ऐसे में इलाके में सक्रिय नक्सली अलग-अलग जगहों पर आईईडी बिछाकर रखे हैं, ताकि ऑपरेशन के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही