Search

 
 
 

रांची : जनता दरबार में डीसी का सख्त रुख, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

जनता दरबार में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. एक के बाद एक मामलों की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी. दोषियों पर सीधी कार्रवाई होगी.
 
  •  कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट निपटारा

Ranchi : जनता दरबार में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. एक के बाद एक मामलों की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी. दोषियों पर सीधी कार्रवाई होगी.

 

नगड़ी अंचल के एक मामले में एक ही प्लॉट पर दाखिल-खारिज को एक साथ स्वीकृत और अस्वीकृत करने की शिकायत सामने आते ही उपायुक्त भड़क उठे. अंचल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित कर्मचारी को 48 घंटे के भीतर शोकॉज जारी कर आरोप पत्र तैयार करने का अल्टीमेटम दे दिया.

 

यही नहीं, एक म्यूटेशन आवेदन को लंबे समय तक दबाकर रखने पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, सीआई और कर्मचारी तीनों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होना सीधे-सीधे लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही से भागना है.

 

शिक्षा के मामले में भी उपायुक्त ने सख्ती दिखाई. एक प्रतिष्ठित स्कूल द्वारा सातवीं पास छात्र को रिपोर्ट कार्ड की जगह टीसी थमाने की शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को तुरंत हस्तक्षेप कर छात्र का भविष्य सुरक्षित करने का निर्देश दिया.

 

धोखाधड़ी के गंभीर मामले में, मानसिक रूप से बीमार पति के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलने के आरोपी शिक्षक पर भी कार्रवाई की एवं उपायुक्त ने जांच कर तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए.

 

इसी बीच, जनता दरबार में पहुंचे बुजुर्ग भोलाराम की पेंशन समस्या का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया. आधार सीडिंग नहीं होने से अटकी राशि को जल्द खाते में पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

 

मंईयां सम्मान योजना से वंचित लाभुकों की शिकायतों पर भी उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. अनुकंपा नियुक्ति, भूमि विवाद, नामांकन और प्रमाण पत्र जैसे मामलों में भी अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे की चेतावनी दी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही