Search

पलामूः वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक

डॉ. ओझा ने अपने कार्यकाल में हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया. खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा सहज उपलब्ध रहते थे. इसी कारण समाज के हर वर्ग में उनका विशेष सम्मान था.
 
डॉ. विश्वनाथ ओझा का पार्थिव शरीर.

Medininagar : पलामू के वरिष्ठ और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. वे लंबे समय से चिकित्सा सेवा से जुड़े थे और अपनी सरलता, अनुभव व मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे.

डॉ. ओझा ने अपने कार्यकाल में हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया. खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा सहज उपलब्ध रहते थे. इसी कारण समाज के हर वर्ग में उनका विशेष सम्मान था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ ओझा वर्षों से मेदिनीनगर में सेवा दे रहे थे. अपनी सटीक उपचार पद्धति व व्यवहार कुशलता के कारण वे लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे. उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है. शहर के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही