Search

 
 
 

रांची : 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन, अंतिम दिन भी उमड़ी भीड़

मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन आज हो गया. समापन दिवस पर भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और विभिन्न ऑफर्स का लाभ उठाया. अंतिम दिन कई स्टॉल धारकों ने विशेष छूट दी, जिससे लगभग सभी स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली.
 

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन आज हो गया. समापन दिवस पर भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और विभिन्न ऑफर्स का लाभ उठाया. अंतिम दिन कई स्टॉल धारकों ने विशेष छूट दी, जिससे लगभग सभी स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली.

 

मेले में लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी आनंद लिया. परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाते हुए अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदा.

 

इस ट्रेड फेयर में 12 देशों और 15 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जहां 35 हजार से अधिक उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिला. ऑटोमोबाइल स्टॉल पर भी लोगों की खासी भीड़ रही और कई लोग गाड़ियों के बारे में जानकारी लेते नजर आए.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह आयोजन हर दृष्टि से सफल रहा. रांचीवासियों ने जिस उत्साह और सहभागिता के साथ मेले को समर्थन दिया, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस ट्रेड फेयर को और भी बड़े स्तर पर नए आकर्षणों के साथ आयोजित किया जाएगा.

 

वहीं, चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि ट्रेड फेयर ने छोटे और मध्यम व्यवसायियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का बेहतर मंच दिया, जिससे उन्हें नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष इस आयोजन को और अधिक भव्य और विविधतापूर्ण बनाया जाएगा, जिसमें पूरे परिवार के लिए मनोरंजन के और भी विकल्प शामिल किए जाएंगे.

 

समापन अवसर पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं विभिन्न उप समितियों के चेयरमैन उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही