Search

 
 
 

सिमडेगा: जलसंकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम गठित, टोल फ्री नंबर जारी

सूरज की चढ़ती तपिस ने पीने के पानी की समस्या को बढ़ा दिया है. इसी को देखते हुए, उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रखंड एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है.
 

Simdega: सूरज की चढ़ती तपिस ने पीने के पानी की समस्या को बढ़ा दिया है. इसी को देखते हुए, उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रखंड एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है. 

 

पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 06525-350233 जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 1800-3456-502 पर भी आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

 


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी 10 प्रखंडों में खराब पड़े नलकूपों की सघन एवं साधारण मरम्मत का कार्य लगातार किया जा रहा है. प्रत्येक प्रखंड में एक-एक गैंग (कुल 10 गैंग) प्रतिदिन मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो. 


इसी कड़ी में सोमवार 6 अप्रैल को 12 शिकायतों का त्वरित निष्पादन करते हुए, सभी 12 नलकूपों की मरम्मत कर दी गई है. जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही