Search

 
 
 

देवघर: 6.67 करोड़ की लागत से बनेगा एसपी माइंस बाईपास, विधायक ने रखी आधारशिला

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने देवघर के दमगढ़ा में 6.67 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 किमी लंबी एसपी माइंस बाईपास सड़क की आधारशिला रखी. यह सड़क चितरा-जामताड़ा मार्ग को जोड़ेगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी.
 
  • 1.3 किमी लंबी बाईपास सड़क की आधारशिला रखी गई.
  • 6.67 करोड़ की लागत से एसपी माइंस बाईपास बनेगा .
  • विधायक ने स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री.

Deoghar: सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने देवघर के दमगढ़ा में 6.67 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 किमी लंबी एसपी माइंस बाईपास सड़क की आधारशिला रखी. यह सड़क चितरा-जामताड़ा मार्ग को जोड़ेगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी.

 

झारखंड राज्य राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से स्वीकृत एसपी माइंस अंतर्गत चितरा पूर्व ओसीपी की यह सड़क दमगढ़ा गांव से शुरू होकर चितरा-जामताड़ा सड़क मार्ग के जामुनी टांड़ में मिलेगी.

 

शिलान्यास के मौके पर विधायक ने कहा कि, चितरा-जामताड़ा सड़क मार्ग एसपी माइंस के दो खदानों के बीच से होकर गुजरती है. विकास और विस्तार को लेकर माइंस में खनन कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है.

 

इसके निर्माण हो जाने से एसपी माइंस के उत्पादन में इजाफा होगा. केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी. साथ ही क्षेत्र के विकास का विस्तार होगा. वहीं महाप्रबंधक एमएम कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण का आर्थिक भार ईस्टर्न कोल फील्ड वहन करेगी.


विधायक ने आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल समेत अन्य पाठ सामग्री का वितरण किया. बच्चों को कहा कि मन लगाकर पढ़ें. सभ्य एवं शिक्षित नागरिक बनें. माता-पिता सहित इलाके का भविष्य उज्जवल करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही