Search

 
 
 

विधायक जगत माझी ने सोनुवा के गांवों में लगाया जन-चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जनसंवाद किया. उन्होंने लोंजो पंचायत के अंतर्गत आने वाले दुर्गम गांवों कुदाबुरू, निलाइगोट और पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा का दौरा किया. यहां विधायक ने जन-चौपाल लगा ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना.
 
  • दुर्गम क्षेत्र कुदाबुरु, निलाईगोट और झींगामारचा के ग्रामीणों से विधायक ने सीधा संवाद किया
  • ऑन द स्पॉट समाधान के लिए अधिकारियों को लगाया फोन

Goilkera (Nitish Thakur): मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जनसंवाद किया. उन्होंने लोंजो पंचायत के अंतर्गत आने वाले दुर्गम गांवों कुदाबुरू, निलाइगोट और पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा का दौरा किया. यहां विधायक ने जन-चौपाल लगा ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. 


विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. साथ ही ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं के उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी. सुदूर क्षेत्र होने के कारण इन गांवों में विकास की रफ्तार धीमी रही है. ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम की आहट के साथ ही चापाकालों की मरम्मत और नए जल स्रोतों की आवश्यकता जहिर की. 


मुख्य सड़क से गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों की जर्जर हालत की शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण बच्चों के भविष्य अधड़ में है. आंगनबाड़ी केंद्रों के अपने भवन न होने और बिजली की अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.

 


विधायक जगत माझी ने न केवल समस्याओं को सुना, बल्कि तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को फोन लगाया. विधायक ने कहा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इन गांवों का सर्वे कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें. 


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल के खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त किया जाए और सड़क निर्माण का प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए. बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, पोड़ाहाट के मुखिया जोसेफ मुर्मू, सोनाराम हेम्ब्रम, नव किशोर माझी, मोहन लाल बेसरा, राम माझी, धीराय माझी, हरे कृष्ण बांदिया, मोहन लाल केराई, विजय कुमार हांसदा, सोहन टुडू, अमीन माझी समेत झामुमो के कई स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही