Search

 
 
 

गोड्डा सदर अस्पताल: आयुष्मान कर्मी और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को अचानक आयुष्मान भारत योजना के कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की हो गई. जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हुआ, जहां धीरे-धीरे हाथापाई की नौबत आ गई.
 

Godda: जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को अचानक आयुष्मान भारत योजना के कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की हो गई. जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हुआ, जहां धीरे-धीरे हाथापाई की नौबत आ गई.


घटना के बाद आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए, कुछ देर के लिए ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया. साथ ही अस्पताल के अन्य कर्मी भी एकजुट होकर कामकाज बंद कर दिया. वहीं, ओपीडी सेवा बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग गईं. 

 


मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी परिजन और कर्मी को अपने साथ थाना ले गई. अस्पताल प्रबंधन के हस्तक्षेप और कर्मियों को सुरक्षा का आश्वासन मिलने देने के बाद ओपीडी सेवा दोबारा बहाल हुई. अस्पताल में स्थिति सामान्य है और मरीजों का इलाज जारी है. 


अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि में मरीजों की सेवा सर्वोपरि है, लेकिन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी स्वीकार्य नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही