Search

 
 
 

पलामूः शंखा-पड़वा मोड़ पर हादसे में युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

शंखा-पड़वा मोड़ मुख्य पथ पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-39 को जाम कर दिया. जाम के चलते एनएच पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.
 
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के शंखा-पड़वा मोड़ मुख्य पथ पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-39 को जाम कर दिया. जाम के चलते एनएच पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार, शंखा-पड़वा मोड़ सड़क पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा था. गुरी गांव के पास सड़क को वन-वे कर दिया गया था. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

 

 

मृतक की पहचान सेवरा गांव निवासी पप्पू चंद्रवंशी (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे व सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. सूचना मिलने पर बिश्रामपुर बीडीओ राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. मुआवजा का आश्वासन मिलेने के बाद भी लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही