Search

 
 
 

जामताड़ाः साइबर ठगों ने DC का फर्जी WhatsApp अकाउंट बना CO को भेजा मैसेज !

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने डीसी रवि आनंद नाम पर 62857-4611-3378 नंबर से फर्जी WhatsApp प्रोफाइल तैयार कर कई लोगों को मैसेज किए. नारायणपुर के CO को भी संदेश भेजकर भरोसा जीतने की कोशिश की. इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई.
 
डीसी के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट व भेजा गया मैसेज.

Jamtara : जामताड़ा में साइबर अपराधियों ने इस बार हद पार करते हुए डीसी रवि आनंद के नाम व फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया. इतना ही नहीं, इस फर्जी अकाउंट के जरिए नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता  को भी मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है.


जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने डीसी रवि आनंद नाम पर 62857-4611-3378 नंबर से फर्जी WhatsApp प्रोफाइल तैयार कर कई लोगों को मैसेज किए. नारायणपुर के CO को भी संदेश भेजकर भरोसा जीतने की कोशिश की. इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई.

 

 

मामला सामने आते ही डीसी ने स्पष्ट किया कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और साइबर अपराधियों की साजिश है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज को तुरंत इग्नोर करें और ब्लॉक कर दें. यह भी कहा कि अगर इस फर्जी अकाउंट से किसी प्रकार के पैसों की मांग की जाती है, तो कोई भी व्यक्ति झांसे में न आए और इसकी सूचना तुरंत साइबर थाना को दें. डीसी ने यह फर्जीवाड़ा करने वालों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही