Search

 
 
 

जामताड़ा के 15 युवा फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप के लिए चयनित

डीसी रवि आनंद ने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और समय के सदुपयोग का महत्व समझाते हुए मोबाइल के सीमित उपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सलाह दी. उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बैकपैक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
 
चयनित युवाओं के साथ जामताड़ा डीसी.

Jamtara : डीएमएफटी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जामताड़ा के 15 युवाओं का चयन देश के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप के लिए हुआ है. युवाओं को यह सफलता जामतड़ा डीसी रवि आनंद के प्रयास व पहल से मिली है. डीसी कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में चयनित युवाओं ने डीसी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया.

 

इस दौरान युवाओं ने अपने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई पाक-कला का प्रदर्शन करते हुए स्वयं तैयार की गई रेसिपी भेंट की. केक काटकर इस सफलता का जश्न भी मनाया गया. डीसी रवि आनंद ने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और समय के सदुपयोग का महत्व समझाते हुए मोबाइल के सीमित उपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सलाह दी. उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बैकपैक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 


ज्ञात हो कि इन युवाओं ने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, देवघर से एक वर्ष का हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण पूरा किया. इसके बाद उन्हें देश के बड़े शहरों में इंटर्नशिप का अवसर मिला है. चयनित युवाओं में पूजा कर्मकार, संजय सिंह, मृगेंद्र सिंह, त्रिशा दास समेत अन्य शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही