Jamtara : जामताड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने शहर की पीएचईडी गली स्थित हटिया इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब व बियर बरामद किया है. यह कार्रवाई DC रवि आनंद के निर्देश पर की गई.
उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर निखिल चंद्र की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर के समीप रहने वाले अभय गुप्ता के घर पर छापेमारी की. तलाशी में टीम को अवैध शराब का बड़ा जखीरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया.
जब्त सामग्री में पश्चिम बंगाल निर्मित विभिन्न नामी ब्रांड की 74 बोतल अंग्रेजी शराब (25 लीटर) व 47 केन बियर (करीब 24 लीटर) शामिल है. बरामद शराब व बियर की बाजार कीमत लगभग ₹45,000 आंकी गई है.
उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment