Search

 
 
 

रांची में 8-9 अप्रैल को एकम डायलॉग्स, क्षेत्रीय विकास पर होगा मंथन

सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के तत्वावधान में आज रेडिशन ब्लू में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया किया. इसमें कहा गया कि रांची में 8-9 अप्रैल को ‘एकम डायलॉग्स’, क्षेत्रीय विकास पर मंथन होगा. यह पहल पूर्वी और मध्य भारत में क्षेत्रीय विकास और रेसिलिएंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है.
 
  • कार्यक्रम में 70 से अधिक विशेषज्ञ होंगे शामिल
  • 11 पद्मश्री सम्मानित हस्तियों की रहेगी उपस्थिति
  • 27 चेंजमेकर्स को एकम सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

Ranchi : सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के तत्वावधान में आज रेडिशन ब्लू में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया किया. इसमें कहा गया कि रांची में 8-9 अप्रैल को ‘एकम डायलॉग्स’, क्षेत्रीय विकास पर मंथन होगा. यह पहल पूर्वी और मध्य भारत में क्षेत्रीय विकास और रेसिलिएंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. 

 

कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा के समुदायों, नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और सिविल सोसाइटी के लोगों को एक साझा मंच पर लाया जाएगा. संवाद और सह-निर्माण के माध्यम से स्थानीय चुनौतियों के समाधान और सतत विकास की दिशा में ठोस पहल पर चर्चा किए जाएंगे.

 

सीड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमापति कुमार ने बताया कि ये राज्य प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध हैं. जो देश की औद्योगिक प्रगति और ऊर्जा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. ऐसे में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जलवायु-अनुकूल और सतत विकास मॉडल अपनाना आवश्यक है.

 

उन्होंने कहा कि एकम डायलॉग्स’ संवाद और निर्माण के दो स्तंभों पर आधारित है. जिसके तहत समाधान-केंद्रित चर्चा के साथ स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नवाचार और नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाएगा. कार्यक्रम में 70 से अधिक विशेषज्ञ 11 सत्रों में भाग लेंगे. इसके साथ ही 11 पद्मश्री सम्मानित हस्तियों की उपस्थिति रहेगी. जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले 27 चेंजमेकर्स को एकम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही