Search

 
 
 

सिमडेगाः IDA इम्पैक्ट सर्वे को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जलडेगा, बानो, सिमडेगा अर्बन, ठेठईटांगर, कुरडेगा व बोलबा प्रखंड से आए MPW, BPM, LT, MOIC व MTS कर्मियों ने भाग लिया. टीम ने प्रतिभागियों को IDA इम्पैक्ट सर्वे के उद्देश्य, प्रक्रिया और फील्ड में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी.
 
सदर अस्पताल में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते कर्मी व अन्य.

Simdega : सिमडेगा जिले में IDA इम्पैक्ट सर्वे को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. सिमडेगा सदर अस्पताल सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. श्याम सुंदर सामद ने की. प्रशिक्षण राज्य स्तरीय टीम ने दिया.

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जलडेगा, बानो, सिमडेगा अर्बन, ठेठईटांगर, कुरडेगा व बोलबा प्रखंड से आए MPW, BPM, LT, MOIC व MTS कर्मियों ने भाग लिया. टीम ने प्रतिभागियों को IDA इम्पैक्ट सर्वे के उद्देश्य, प्रक्रिया और फील्ड में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी. कर्मियों को बताया कि सर्वे के दौरान लोगों में फाइलेरिया की जांच FTS (Filariasis Test Strip) किट से की जाएगी, जिसका परिणाम मात्र 10 मिनट में प्राप्त हो जाएगा. यह जांच विशेष रूप से 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों पर केंद्रित होगी.

 

 

इसके साथ ही सही डेटा संग्रहण, सैंपल चयन व समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में जिला VBD कंसल्टेंट, FLA, WHO व पिरामल संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रतिभागियों को सर्वे को सफल बनाने के लिए जरूरी सुझाव दिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही