Search

 
 
 

जामताड़ाः बाइक के धक्के से बच्चा घायल, ग्रामीणों ने आरोपी को घर से पकड़ा

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोचीयाडीह गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक बच्चा घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मुबारक अंसारी का बेटा नसीम अंसारी (11 वर्ष) दुकान से अपने घर लौट रहा था. तभी सड़क किनारे तेज रफ्तार से आ रही बइक ने उसे धक्का मार दिया.
 
घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोचीयाडीह गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक बच्चा घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मुबारक अंसारी का बेटा नसीम अंसारी (11 वर्ष) दुकान से अपने घर लौट रहा था. तभी सड़क किनारे तेज रफ्तार से आ रही बइक ने उसे धक्का मार दिया. बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है. उसका सिर फट गया. नसीम खून से लथपथ सड़क पर गिर गया.


स्थानीय लोगों ने उसे उठाया और तुरंत पास के निजी डॉक्टर के पास ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए  जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बच्चे की गंभीर स्थिति देख वहां के डॉक्टरों ने उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है. हादसे के बाद बाइक चालक राहुल राय फरार हो गया. हालांकि ग्रामीणों ने उसे उसके घर से पकड़ लिया. राहुल राय नारायणपुर थाना क्षेत्र के तरनी गांव का निवासी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही