Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ाः साइबर गिरोह का भंडाफोड़, करमाटांड़ से  2 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी धराया

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा. इनमें दो वयस्क व एक नाबालिग शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र रवानी (28 वर्ष) व गणेश रवानी (25 वर्ष) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार साइबर आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बाबुडीह में छापेमारी कर साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा. इनमें दो वयस्क व एक नाबालिग शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र रवानी (28 वर्ष) व गणेश रवानी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया है. तीनों बाबुडीह गांव के रहने वाले हैं.


पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल फोन व 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था. इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 20/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को कॉल कर वाहन की किस्त जमा करने के नाम पर झांसा देते थे. वे खुद को वित्तीय कंपनी से जुड़ा बताकर QR कोड भेजते थे और ई-वॉलेट के माध्यम से उनके बैंक खाते से रुपए उड़ा लेते थे.

 


इस गिरोह का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था.फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही