Search

 
 
 

हजारीबाग में साइबर ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड की साइबर क्राइम थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा किया है. आरोपियों ने गूगल सर्च और व्हाट्सएप के जरिए खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 1,85,073 रुपये की ठगी कर ली थी.
 

Hazaribagh : हजारीबाग में अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड की साइबर क्राइम थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा किया है. आरोपियों ने गूगल सर्च और व्हाट्सएप के जरिए खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 1,85,073 रुपये की ठगी कर ली थी.

 

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने हजारीबाग से तीन आरोपियों—रवि कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर और सागर कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही