Search

 
 
 

साइबर ठगों ने पलामू डीसी के नाम पर बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने किया सतर्क

पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया है. जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों और पदाधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है.
 

Palamu :  पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया है. जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों और पदाधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है.

 

जानकारी के अनुसार,  अज्ञात व्यक्तियों ने उपायुक्त के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया है. इसके जरिए विभिन्न पदाधिकारियों और आम लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप या फेसबुक संदेश पर विश्वास न करें. साथ ही किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें.

 

प्रशासन ने लोगों से यह भी कहा है कि किसी भी संदिग्ध संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी से बचा जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही