Search

जामताड़ा में साइबर गैंग का भंडाफोड़, KYC के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

Jamtara : जामताड़ा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम काशीटांड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे छापेमारी की. इस दौरान साइबर ठगी में लिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार दास (24 वर्ष), ग्राम कासीटांड थाना करमाटांड़ एवं दीपक कुमार दास (19 वर्ष), ग्राम पोसोइ, थाना जामताड़ा के रूप में हुई है. दोनों को मोबाइल और सिम कार्ड के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 22/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

 

 ठगी का तरीका 

आरोपी Axis Bank के ग्राहकों को व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजते थे, जिसमें खाता बंद होने का डर दिखाकर KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करवाते थे. इसके जरिए ग्राहकों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया जाता था. यह साइबर ठगी का नेटवर्क पूरे भारत में सक्रिय था. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//