Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे पेंशनर्स का वार्षिक अधिवेशन, नियमित पेंशन बहाली की उठी मांग

रेलवे पेंशनधारकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए गुरुवार को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में भव्य वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया .
 

Dhanbad : रेलवे पेंशनधारकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए गुरुवार को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में भव्य वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया . धनबाद रेलवे पेंशनर्स कन्वेंशन (ईसीईयू) के इस कार्यक्रम में जिले समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों पेंशनभोगियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को मुखर रूप से उठाया.

 

 

अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष रेलवे की सेवा में समर्पित किए हैं. सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन ही उनका मुख्य सहारा है लेकिन बीते एक वर्ष से पेंशन का नियमित भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इससे उनके दैनिक जीवन, दवाइयों और पारिवारिक जरूरतों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

 

पेंशनधारकों ने यह भी कहा कि रेलवे को उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन से मांग की कि पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमित बनाया जाए ताकि बुजुर्ग पेंशनभोगियों को राहत मिल सके.

 

अधिवेशन में यह भी जोर दिया गया कि मजदूरों और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस और संवेदनशील निर्णय लेने की आवश्यकता है. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.कार्यक्रम के अंत में पेंशनधारकों ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराया और एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही