Search

 
 
 

25 मई को उत्तरपूर्वीय पुलिस का साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग, झारखंड पुलिस के पदाधिकारी होंगे शामिल

 

Ranchi : झारखंड पुलिस अब साइबर क्राइम पर नकेल की तैयारी में है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी बहुत से कार्य हुए हैं. पुलिस के अधिकारी व जवानों को भी साइबर क्राइम से बचाव के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है, ताकि वे दूसरों की गाढ़ी कमाई को बचा सकें. 25 मई को उत्तरपूर्वीय पुलिस अकादमी मेघालय में साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन प्रशिक्षण में झारखंड पुलिस के पदाधिकारी भाग लेंगे.

पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी से पदाधिकारियों के मनोनयन की है मांग

25 मई को उत्तरपूर्वीय पुलिस अकादमी मेघालय में साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन का ऑनलाइन प्रशिक्षण होना है. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसएसपी,एसपी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा गया है कि साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के मनोनयन की मांग की गई है. इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अपने अपने जिले से एक-एक पदाधिकारी का मनोनयन उपलब्ध कराएं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही