Search

जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, PhonePe कैशबैक का झांसा देकर करता था ठगी

Jamtara : पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर नदी पुल के समीप छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबुदीन अंसारी (32 वर्ष), पिता कासिम अंसारी, ग्राम बरियारपुर, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है.
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों के मोबाइल पर Woohoo ऐप के माध्यम से PhonePe में ₹1,999 कैशबैक का मैसेज भेजता था और ग्राहकों को उसे स्वीकार (Accept) करने के लिए कहता था. जैसे ही लोग मैसेज स्वीकार करते थे, उनके पैसे Woohoo ऐप के जरिए ठगों के खाते में चले जाते थे. बताया गया कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 35/26 दिनांक 13 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट की धारा 66(B), 66(C), 66(D) और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की धारा 42(3)(e) के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में साइबर अपराध थाना के प्रभारी राजेश मंडल और पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही