Search

Ranchi News: बकाया वेतन को लेकर CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों को पुलिस ने रोका

Ranchi: लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत व्यावसायिक प्रशिक्षण शिक्षकों को शनिवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान पुलिस ने रोक दिया. शिक्षक पिछले कई दिनों से 13 माह के बकाये वेतन के भुगतान की मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं.
 
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में व्यावसायिक प्रशिक्षण शिक्षक पिछले कुछ दिनों से लोकभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने से नाराज शिक्षक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले थे. हालांकि रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बताया कि उन्हें पिछले 13 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने सरकार से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही