Search

 
 
 

चक्रवात अर्नब का असर:  खेत में तैयार मड़ुवा, उड़द और धान की फसलें हो रही बर्बाद

Ranchi News: बुड़मु प्रखंड के निवासी अजीत कुमार ने बताया कि खेत में पांच किलों के करीब दो एकड़ में मड़ुवा की फसल लगाए हैं. मड़ुवा भी पक रहा है. लेकिन मौसम खराब चल रहा है, रूक-रूककर बारिश हो रही है, जिससे खेत में खड़ी मड़ुवा की फसल के खराब होने का डर है. क्योंकि पानी पड़ने की वजह से मड़ुवा का फसल खेत में झुकने लगा है, जिससे इसके जमीन पर पड़ने की वजह से इसमें मिट्टी लगते ही ये सड़ने लगेगा.
 
बर्बाद हो रहे फसल

Ranchi News: चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण राजधानी में भारी बारिश हुई. इसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. इस दौरान लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. चक्रवात अर्नब से सबसे ज्यादा किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खेतों में लगी धान,मड़ुवा और उड़द पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. क्योंकि अब कुछ दिनों के बाद किसान अपने खेतों से धान काटने शपरू करेंगे. इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है. किसानों ने अभी से ही खलिहान बनाना शुरू कर दिया है. 

 

बुड़मु प्रखंड के निवासी अजीत कुमार ने बताया कि खेत में पांच किलों के करीब दो एकड़ में मड़ुवा की फसल लगाए हैं. मड़ुवा भी पक रहा है. लेकिन मौसम खराब चल रहा है, रूक-रूककर बारिश हो रही है, जिससे खेत में खड़ी मड़ुवा की फसल के खराब होने का डर है. क्योंकि पानी पड़ने की वजह से मड़ुवा का फसल खेत में झुकने लगा है, जिससे इसके जमीन पर पड़ने की वजह से इसमें मिट्टी लगते ही ये सड़ने लगेगा.

इसे भी पढ़ें - 


होचर निवासी एतवा उरांव ने बताया कि धान के खेत में 25 किलो धान लगाए हैं. 31 खेतों में पूरी तरह से धान तैयार हो गया है और पकने लगा है. लेकिन बारिश की वजह से धान नहीं काट पा रहे हैं. बताया कि धूप निकलने पर ही फसल की कटाई हो पाएगी. बताया कि मौसम ठीक नहीं हुआ तो फसल बर्बाद होने लगेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही