Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साइक्लोन असानी की बंगाल की खाड़ी में इंट्री, और बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  राजधानी सहित पूरे राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम धीरे धीरे बदल रहा है. हवा में नमी आने से लोगों को तीखी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं राज्य के अलग अलग हिस्सों के तापमान में कमोवेश कमी भी आई है. इस बीच साइक्लोन असानी की बंगाल की खाड़ी में इंट्री हो गयी है. इस वजह से बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.कोलकाता  मौसम विभाग ने 10  मई को ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से तूफान के टकराने की संभावना जतायी है. लेकिन इसका असर अभी से राज्य में  दिखने लगा है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yellow-alert-issued-in-jharkhand-regarding-asani-storm-there-will-be-intermittent-rain/">जमशेदपुर

: झारखंड में “असानी” तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी, रूक-रूककर होगी वर्षा झारखंड के आसमान में सुबह से बादल मंडराने लगे हैं. हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप भी निकलती है पर उसका तीखपन अब पहले जैसा नहीं है. जानकार कहते हैं कि असानी साइक्लोन की वजह से राज्य का मौसम और बदलेगा. रविवार को रांची में अधिकत्म तापमान 36.2, जमशेदपुर में 36.6 तथा पलामू में 39.8  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-special-program-organized-on-mothers-day-in-aqua-world-riddhima-got-the-title-of-best-mother/">रांची

:  एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, रिद्धिमा को बेस्ट मदर का खिताब मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 11 मई को देवघर, धनबाद ,दुमका ,गिरिडीह, गोड्डा ,जामताडा ,पाकुड़, पूर्वी सिंघभूम ,सिमडेगा और सरायकेला खरसवा में हल्की वर्षा की संभावना जतायी है. वहीं 12 मई को पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा,रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग ,खूटी,देवघर ,घनबाद, दुमका, गिरीडिह,गोड्डा , गामडतारा, पाकुर और साहेबगंज में हल्की वर्षा हो सकती है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही