Search

 
 
 

Cyclone Sitrang ने बांग्लादेश में कहर बरपाया, सात की मौत, ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रशासन को अलर्ट किया

 
Kolkata : सितरंग तूफान(Cyclone Sitrang) के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और सोमवार को सागर द्वीप से 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में टकराने के बाद मौसम विभाग ने तटीय बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. Cyclone के तट से टकराने के बाद पेड़ों के गिरने से बांग्लादेश में एक परिवार के तीन सदस्यों सहित कम से कम सात लोगों की मौत होने की खबर आयी है. अधिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है. इसे भी पढ़ें : 200">https://lagatar.in/britain-the-country-of-the-british-who-ruled-india-for-200-years-is-now-in-the-hands-of-indian-sage-sunak/">200

साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में

असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के चलते पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में मंगलवार को भी बारिश होगी. चक्रवात के प्रभाव से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना जताई है. पश्चिम बंगाल के तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी गयी है. हालांकि आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार दोपहर से मौसम में सुधार होने की संभावना है. बंगाल में तूफान के मंडराते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है. इसे भी पढ़ें :पाक">https://lagatar.in/virat-bomb-explodes-on-pak-crackers-will-be-able-to-burn-only-for-two-hours-in-diwali/">पाक

पर फूटा विराट बम, दिवाली में दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे, दो साल बाद बाजार में रौनक, चुनावी तैयारी में जुटे दल, क्‍या बोली कवयित्री गौरी मिश्र समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

सितरंग सोमवार को रात  100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट पर टकराया

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा कि सितरंग ने सोमवार को रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच बांग्लादेश में बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट पर टकराया. बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि चक्रवात के कारण वहां दक्षिणपूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हुई है. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार शाम तक इसके कमजोर होकर निम्न दाब क्षेत्र में बदलने का अनुमान है. सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से लोग घर के अंदर रहने को विवश हो गये. दिवाली की शाम कोलकाता की अधिकतर सड़कों पर सुनसान देखने को मिली, जबकि दिवाली के मौके पर हजारों लोग काली पूजा पंडालों में जाते हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही