Search

 
 
 

डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ओपनिंग मजबूत, तीसरे दिन रफ्तार थोड़ी धीमी

मृणाल ठाकुर -आदिवि शेष की स्टारर फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसको दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. जहां एक तरफ कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हुई, वहीं कहानी को लेकर कुछ लोगों ने इसे एवरेज बताया
 

Lagatar desk : मृणाल ठाकुर -आदिवि शेष की स्टारर फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसको दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. जहां एक तरफ कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हुई, वहीं कहानी को लेकर कुछ लोगों ने इसे एवरेज बताया. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की.

 


तीसरे दिन की कमाई में हल्की गिरावट


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन फिल्म ने 6.55 करोड़ और दूसरे दिन 6.85 करोड़ की कमाई की थी. इस तरह फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.हालांकि, रविवार होने के बावजूद कमाई में बड़ी बढ़त देखने को नहीं मिली, जो थोड़ा निराशाजनक माना जा रहा है.

 

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट


रविवार को फिल्म की कुल तेलुगू ऑक्यूपेंसी 39.35% रही, जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी गुंटूर में 69.5% दर्ज की गई.फिल्म ने तीन दिनों में 7.63 करोड़, 8 करोड़ और 7.49 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन किया.

 

कहानी और स्टारकास्ट


पहली बार निर्देशन कर रहे शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदिवि शेष एक इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आते हैं. कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हालातों के चलते मिलकर चोरी करने पर मजबूर हो जाते हैं, और इसी दौरान उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

 

फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं.इसे सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सुनील नारंग ने को-प्रेजेंट किया है. फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही