Search

 
 
 

आशा ताई के निधन के बाद भावुक हुए Salman Khan, बोलें– ये कमी कभी पूरी नहीं होगी

बॉलीवुड की सदाबहार सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. बीते दिन कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड की सदाबहार सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. बीते दिन कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है.

 


 सलमान खान समेत सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा- भारतीय संगीत उद्योग ने एक अनमोल आवाज खो दी है और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी.सलमान खान ने लिखा कि आशा जी के गाने हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे और उनकी आवाज अमर रहेगी.

 


अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. बॉलीवुड सितारे लगातार उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. राजनीतिक जगत की हस्तियां भी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी नजर आईं.


 आज होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा. आम लोग सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन अपने पीछे 7 दशकों का समृद्ध संगीत सफर छोड़ गईं. उन्होंने 12 से अधिक भाषाओं में लगभग 20,000 गाने गाए और दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही