Search

 
 
 

गोड्डा : अनाज गोला में अपराधियों ने की फायरिंग, एक मजदूर घायल

जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित सुडनी मोड़ में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने एक अनाज गोला पर फायरिंग कर दी.
 

Godda :  जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित सुडनी मोड़ में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने एक अनाज गोला पर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने  दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली टेबल में धंस गई, जबकि दूसरी वहां काम कर रहे मजदूर जयराम मंडल के पैर में लग गई. घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई.

 

 


घटना को अंजाम देने के बाद  दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से  घायल मजदूर को  तुरंत इलाज के लिए भेजा गया.बताया जा रहा है कि गोला मालिक निलेश कुमार को पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिल  थी. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में भी की थी.पुलिस अब फायरिंग की घटना को उसी धमकी से जोड़कर जांच कर रही है.इलाके में अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही