Search

 
 
 

देश में दलितों,आदिवासियों, पिछड़ों औरअल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे : कांग्रेस

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सरकार ने खुद संसद में SC/ST के खिलाफ अपराध की घटनाएं गिनाई हैं.  हरियाणा के अंदर 2017 में 762 उत्पीड़न की घटनाएं हुईं, जो 2021 तक बढ़कर  1,628 पर पहुंच गयी.
 

New Delhi :   देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं.  खासकर भाजपा शासित राज्यों में बुरा हाल है. इन घटनाओं पर भाजपा सरकारों का रवैया बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना नजर आता है. यह आरोप कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन  राजेंद्र पाल गौतम ने लगाया है.

 

 
उन्होंने कहा कि घटनाएं इतनी शर्मनाक हैं कि पूरे देश को शर्मसार करती हैं.  दुनिया के सामने देश की इज्जत पर चोट पहुंचती है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सरकार ने खुद संसद में SC/ST के खिलाफ अपराध की घटनाएं गिनाई हैं.  हरियाणा के अंदर 2017 में 762 उत्पीड़न की घटनाएं हुईं, जो 2021 तक बढ़कर  1,628 पर पहुंच गयी.  

 

 मध्य प्रदेश में 5,892 घटनाएं एक साल में बढ़कर 7,214 तक पहुंच गयी. ⁠महाराष्ट्र में 1,689 घटनाएं एक साल में बढ़कर 2,503, उड़ीसा में 1,669 घटनाएं एक साल में बढ़कर 2,327, राजस्थान में 4,238 घटनाएं एक साल में बढ़कर 7,224 हो गयी.

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 11,444 घटनाएं एक साल में बढ़कर 13,144 हो गयी.  उत्तराखंड में 96 का आंकड़ा एक साल में बढ़कर 130 पर पहुंच गया.

 

अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन ने कहा कि घटनाओं के बावजूद सरकारों(भाजपा) का रवैया शर्मनाक है. 2018-2021 के बीच का आंकड़ा देखें तो SC/ST के खिलाफ अपराध की घटनाओं में लगभग 10% का इजाफा हुआ है.  


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही