Search

 
 
 

दरभंगा : खाना बनाते वक्त फटा सिलेंडर, पति-पत्नी व मासूम की जलकर मौत

बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां LPG ब्लास्ट होने से 3 लोगों की जान चली गई. ताजा मामला दरभंगा के सुंदरपुर मुहल्ले का है. मरने वालों में गोविंद उनकी पत्नी ऋषि कुमारी व 3 माह का बच्चा शामिल है.
 

Darbhanga : बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां LPG ब्लास्ट होने से 3 लोगों की जान चली गई. ताजा मामला दरभंगा के सुंदरपुर मुहल्ले का है. मरने वालों में गोविंद उनकी पत्नी ऋषि कुमारी व 3 माह का बच्चा शामिल है.

 

जानकारी के अनुसार रविवार को ऋषि कुमारी रात का खाना बनाने के लिए किचन में गई थी तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई. ऋषि ने इसकी जानकारी गोविंद को दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.

 

धमाका इतना तेज था कि पल भर में ही पूरा घर आग की चपेट में आ गया. इस आग में तीनों बुरी तरह फंस गए. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की. मगर सभी लोग असफल रहे. 

 

घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. मौके पर दर्जनों गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग बूझने तक काफी देर हो चुकी थी. आग से जलकर तीनों की मौत हो चुकी थी.

 

एक पल में पूरा परिवार खत्म हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और हर तरफ मातम का माहौल छा गया. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए है. उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही