Search

 
 
 

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, 28 फरवरी तक चुनावी प्रक्रिया होगी पूरी!

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से लंबित निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार 28 फरवरी तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
 

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से लंबित निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार 28 फरवरी तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.


 बजट सत्र और निकाय चुनाव पर राज्यपाल की मंजूरी


जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र और निकाय चुनाव पर सहमति दे दी है. अब राज्य सरकार निकाय चुनाव से संबंधित प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज देगी. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी. इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने पिछले दिनों उच्चस्तरीय बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी.


राज्य निवार्चन आयुक्त ने क्या दिए थे निर्देश


•    गोड्डा, दुमका और सरायकेला-खरसावां से मतपेटिका की आवश्यकता, उपलब्धता और मरम्मत से संबंधित तैयारी की रिपोर्ट मांगी गई
•    मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों की आवश्यकता और उपलब्धता का आकलन करने का निर्देश
•    निर्वाचनकर्मियों, निर्वाची पदाधिकारी, पर्यवेक्षक और अन्य कर्मियों का प्रशिक्षण इसी महीने संपन्न कराने की योजना
•    मेयर और अध्यक्ष के आरक्षण को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा और इसे सार्वजनिक किया जाएगा
•    चुनाव की घोषणा से पहले निर्वाचन कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा
•    मार्च से पहले चुनाव संपन्न कराने की योजना


ऐसा होगा चुनाव कार्यक्रम


•    27 जनवरी: निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी
•    3 फरवरी तक: नामांकन की अवधि
•    10 फरवरी: चुनाव चिन्हों का आवंटन
•    24-25 फरवरी: मतदान
•    28 फरवरी: चुनाव परिणाम


क्या है राज्य में निकाय चुनाव की फैक्ट फाइल


•    राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव होंगे
•    9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल
•    निकायों में 2020 से चुनाव लंबित
•    हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराने की प्रक्रिया तेज

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही