Shambhu Kumar
Chaibasa : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जहां युवाओं की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर मुख्य रूप से सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मंझगांव विधायक निरल पुरती, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, जिला उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार उपस्थित हुए.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी ने मेले के संबंध ने बेरोजगार युवक, युवतियों को उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत दी. मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित कुल 5 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से अतिथियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया. रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों एवं नियोजक प्रतिनिधियों द्वारा कुल 1970 रिक्तियां उपलब्ध करायी गई. इस मेले में लगभग 650 आवेदक शामिल हुए.
मेले में इन कंपनी ने लगाये स्टॉल
मेले में प्रमुख कपंनी यथा- रिवेल इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी, आरएसजी सेल्स एंड सर्विसेस प्रा.लि., तिरूमाला फेसिलिटी मैनेजमेंट इंडिया, एलएलपी, सुजलन एनेर्जी प्रा.लि., भारती एक्सा लि., एल.आई.सी. ऑफ इंडिया इत्यादि कंपनियों द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलेपर, डाटा एनालिस्ट, टेक्नीशियन, सुपरवाईजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनी, टेलिकॉलर, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा गार्ड इत्यादि विभिन्न पदों पर कुल 247 अभ्यर्थियों का चयन किया गया एवं लगभग 300 से ज्यादा आभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टेड किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment