Search

 
 
 

Jamtara News : किसानों-गरीबों को गुमराह कर रही भाजपा- फुरकान

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा किसानों, गरीबों व आम जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है. आखिर किस मुंह से वह किसानों के हित की बात करती है, क्योंकि उनकी सरकार में खाद, बीज, कृषि उपकरण, पेट्रोल-डीजल व रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं.
 
फुरकान अंसारी.

Jamtara : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, गरीबों व आम जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है. आखिर किस मुंह से वह किसानों के हित की बात करती है, क्योंकि उनकी सरकार में खाद, बीज, कृषि उपकरण, पेट्रोल-डीजल व रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं.

 

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है. खेती-किसानी आज घाटे का सौदा बन चुकी है. एक तरफ किसान महंगे खाद और डीजल से परेशान हैं, दूसरी तरफ फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा. भाजपा ने “किसानों की आय दोगुनी” करने का सपना दिखाया था, लेकिन हकीकत में किसानों की परेशानियां चार गुना बढ़ गई हैं. यह सरकार सिर्फ झूठे वादे, खोखले भाषण और बड़े-बड़े विज्ञापनों के सहारे देश को चलाना चाहती है.

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई की आग लगाई, फिर उसी बहाने खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों के दाम बढ़ा दिए. देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. यह सिर्फ जनता की जेब काटने और कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की सोची-समझी रणनीति. 


पूर्व सांसद ने कहा कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं को पहले आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए, फिर जनता को ज्ञान देना चाहिए. भाजपा को देश की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है. वह समझ चुकी है कि भाजपा सिर्फ धर्म और भावनाओं की राजनीति कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही