Search

 
 
 

Ranchi News: CCL की अभिनव पहल से कोयलांचल के मेधावी छात्रों को मिलेगा नई उड़ान का अवसर

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सीसीएल विद्या सारथी परियोजना प्रारंभ की है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन (NCSM) के मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न हुआ.
 

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सीसीएल विद्या सारथी परियोजना प्रारंभ की है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन (NCSM) के मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न हुआ. 

 

यह योजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत शुरू की जा रही है. इस अभिनव पहल का उद्देश्य सीसीएल कमांड क्षेत्रों में मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी.

 

सीसीएल विद्या सारथी योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को अब अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर तैयारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराये जायएंगे.

 

400 विद्यार्थियों का प्रवेश परीक्षा से होगा चयन

वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 400 विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. इस प्रवेश परीक्षा में सीसीएल कमांड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थr सम्मिलित किए जाएंगे. जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख से कम होगी. सीसीएल प्रतिष्ठान, खदान से 25 किलोमीटर की परिधि के भीतर के विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकेंगे.

 


10 डीएवी विद्यालयों को बनाया जाएगा अध्ययन केंद्र 

सीसीएल कमांड क्षेत्रों में 10 डीएवी विद्यालयों को अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. प्रत्येक केंद्र में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे. जहां चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा दो वर्षों तक व्यवस्थित एवं शिक्षा प्रदान किया जाएगा.

 

सीएसआर योजना सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाडली के अंतर्गत प्रतिवर्ष सीसीएल कमांड क्षेत्रों से 20 छात्र एवं 20 छात्राओं का चयन कर उन्हें आईआईटीयन अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (JEE Main एवं Advanced) की निःशुल्क तैयारी, प्लस-2 शिक्षा, हॉस्टल, मेस एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इस योजना के माध्यम से अब तक 194 विद्यार्थी IIT, NIT एवं अन्य प्रतिष्ठित अभियंत्रण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही