Search

 
 
 

Palamu News : डीसी ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर एलएस को शोकॉज

डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गलत तरीके से सेविका चयन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जो गंभीर मामला है. उन्होंने आवेदिकाओं के दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर, फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम,  पीएमएमवीवाई, टीएचआर वितरण, एबीएचए आईडी, अपार आईडी, होम विजिट व बच्चों के पोषण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई.


डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गलत तरीके से सेविका चयन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जो गंभीर मामला है. उन्होंने आवेदिकाओं के दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि चयन प्रक्रिया की रेंडम जांच कराई जाएगी. पोषण ट्रैकर पर प्रविष्टि और आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण में लापरवाही मिलने पर चैनपुर, पांकी व पाटन के एलएस को शोकॉज किया. नौडीहा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों के एलएस को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. 

 

 

टीएचआर वितरण और पोषण ट्रैकर पर विशेष जोर

 

बैठक में टीएचआर वितरण और पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लाभुकों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिले में 1.10 लाख से अधिक पात्र लाभुकों में से 66 हजार से अधिक को एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण किया गया है.उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर में लाभुकों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने और अपार आईडी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

 

मातृ वंदना योजना के लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

 

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की भी समीक्षा की गई. 22 मई 2026 तक जिले में कुल 620 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पाए गए. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.बैठक में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सीडीपीओ जुड़े रहे. वहीं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही