Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में एक युवक की हत्या के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार की शाम कोयल नदी पुल को जाम कर दिया. जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. शाहपुर व सद्दीक मंजिल चौक की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई.
पुल पर करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment