Search

 
 
 

Palamu News : खेत से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव के समीप शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला. शव आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से बरामद किया गया. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है.
 

Palamu : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव के समीप शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला. शव आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से बरामद किया गया. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है.


स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की हत्या तेज धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर की गई है.

 

मामले में चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास के आवागमन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल अज्ञात अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही