Search

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शशि पन्ना को सौंपा दो राज्यों का प्रभार

Ranchi: आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा शशि पन्ना को पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों के लिए आदिवासी कांग्रेस प्रभारी पद का जिम्मेदारी दी गई. शशि पन्ना ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, पहचान और संवैधानिक हकों की लड़ाई को और मजबूती देने का अवसर है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया, विश्वास उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.
 
उन्होंने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया का आभार व्यक्त किए और कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने पर बल देंगे. आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे. शशि पन्ना ने के राजू के प्रति भी आभार जताया है. जिनके मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास ने उन्हें संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है.

उन्होंने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन से जोड़ने का कार्य किए जायेंगे. आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस पहल किए जायेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही