Search

 
 
 

Latehar News : 5 लाख का इनामी JJMP का सब जोनल कमांडर समेत दो नक्सली गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि  शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला पर लातेहार, चतरा और जिला एवं रांची जिले में कुल 24 कांड दर्ज हैं. जबकि सुकुलदेव उरांव पर लातेहार जिला में दो मामले दर्ज हैं.
 
गिरफ्तार नक्सियों के बारे में जानकारी देते एसपी कुमार गौरव.

Latehar News : लातेहार पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला को गिरफ्तार कर लिया. जिले के जेर गोदना निवासी शिव नारायण सिंह पर 5 लाख रुपये का इनामी घोषित किया गया था. एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को पुलिस मुख्याललय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.


एसपी ने बताया कि शिवनारायण सिंह के अपने दस्ते के साथ पिछले कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र में  भ्रमणशील रहने की सूचना मिली थी.  22 मई की रात करीब 10 बजे पुलिस को शिव नारायण सिंह को धनकारा मोड़ की ओर जाते हुये देखे जाने की सूचना मिली.  इसके बाद सदर थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा के नेतृव्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई.

 

 

 टीम ने धनकारा मोड़ के पास से शिव नारायण सिंह को गिरफ्तार किया. कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर जेजेएमपी का एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को उसके घर सेमरियाटांड़ से गिरफ्तार किया गया.


एसपी ने बताया कि  शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा पर लातेहार, चतरा और रांची जिले में कुल 24 कांड दर्ज हैं. जबकि सुकुलदेव उरांव पर लातेहार जिले में दो मामले दर्ज हैं. एसपी ने कहा कि जेजेएमपी संगठन अब पूरी तरह कमजोर हो चुका है. इसके सभी शीर्ष नक्सेली या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या इनकांउटर में मारे जा चुके हैं. शेष को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. छापामारी में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई विक्रांत कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार, कामता कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही