Search

 
 
 

Latehar News : महिला ने जमीन हड़पने की साजिश रचने का लगाया आरोप, SP को सौंपा ज्ञापन

जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित कुचिला गांव निवासी मणी देवी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने अपनी जमीन हड़पने की साजिश रचने करने का आरोप लगाया है. मणी देवी ने किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और जमीन हड़पने की साजिश पर रोक लगाने की मांग की है.
 

Latehar :   जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित कुचिला गांव निवासी मणी देवी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने अपनी जमीन हड़पने की साजिश रचने करने का आरोप लगाया है. मणी देवी ने किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और जमीन हड़पने की साजिश पर रोक लगाने की मांग की है. 

 

मणी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके पति कलेंद्र साव लंबे समय से लापता है. उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनके पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उनके रिश्तेदार शोमनाथ साव, सत्या कुमार और  उनके सहयोगी जबरन उनकी  जमीन पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं.  आगे कहा कि उक्त लोग गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. 

 

मणी देवी ने बताया कि उनकी एक विवाहित पुत्री है, जिसके तीन बच्चे हैं और वही उनके बुढ़ापे का सहारा है. परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और घर में कोई स्थायी कमाने वाला सदस्य नहीं है. ऐसे में जीवन-यापन के लिए वो अपनी जमीन बेचना या पुत्री के नाम करना चाहती है. लेकिन दबंगों द्वारा लगातार  दबाव बनाया जा रहा है.

 

पीड़िता ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद को लेकर कभी भी उनके साथ कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और  जमीन हड़पने की साजिश पर रोक लगाने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही