Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स में हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारी पूरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक यानी लू लगने के मामलों को देखते हुए रिम्स प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के इलाज के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. हीट स्ट्रोक के मरीजों का इलाज मुख्य रूप से मेडिसीन और पीडियाट्रिक्स विभाग में किया जाएगा.
 

Ranchi : गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक यानी लू लगने के मामलों को देखते हुए रिम्स प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के इलाज के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. हीट स्ट्रोक के मरीजों का इलाज मुख्य रूप से मेडिसीन और पीडियाट्रिक्स विभाग में किया जाएगा.

 

रिम्स प्रबंधन के अनुसार मरीजों की स्थिति और संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था भी की जा सकती है. अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी संसाधनों को तैयार रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके.

 

रिम्स प्रशासन ने लोगों से गर्मी और हीट वेव को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है. लोगों को सलाह दी गई है कि बिना जरूरत तेज धूप में बाहर न निकलें और अधिक मात्रा में पानी पीते रहें.

 

साथ ही हल्के और ढीले कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई है. अस्पताल प्रबंधन ने खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इन पर हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही